MGM Hospital OPD Timing Changes to Address Patient Issues बोले जमशेदपुर असर : एमजीएम अस्पताल में बदलेगा ओपीडी का समय : स्वास्थ्य मंत्री, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMGM Hospital OPD Timing Changes to Address Patient Issues

बोले जमशेदपुर असर : एमजीएम अस्पताल में बदलेगा ओपीडी का समय : स्वास्थ्य मंत्री

जमशेदपुर वरीय संवाददाता एमजीएम अस्पताल की ओपीडी के समय में जल्द बदलाव होगा। राज्य के

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 22 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
बोले जमशेदपुर असर : एमजीएम अस्पताल में बदलेगा ओपीडी का समय : स्वास्थ्य मंत्री

एमजीएम अस्पताल की ओपीडी के समय में जल्द बदलाव होगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को बिष्टूपुर तिलक पुस्तकालय में ये बातें कहीं। स्वास्थ्य मंत्री को जिला कांग्रेस के महासचिव ज्योति मिश्रा एवं झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने ज्ञापन सौंपकर मरीजों की समस्या बताई थी। कांग्रेस नेता ने मंत्री को बताया कि पहले मरीजों की पर्ची सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बनती थी और ओपीडी में डॉक्टर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बैठते थे। कांग्रेस और मजदूर नेता ने स्वास्थ्य मंत्री को मरीजों की पीड़ा पर 21 अप्रैल को प्रकाशित हिन्दुस्तान की प्रति भी सौंपा है। नए आदेश पर पर्ची सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक बनती है और ओपीडी में डॉक्टर भी दोपहर 12 बजे तक रहते हैं। इससे पर्ची बनने के बाद भी रोज दर्जनों मरीजों को अस्पताल से बगैर इलाज के लौटना पड़ रहा है। नई समय सारणी से दूरदराज के मरीजों के साथ डॉक्टर व कर्मचारी भी परेशान हैं। जांच नहीं होने से रोज हंगामा की स्थिति रहती है। इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहली बार मेरे संज्ञान में यह समस्या आई है। रांची जाकर इस मुद्दे पर पदाधिकारियों से बात करने के साथ जल्द उचित कदम उठाएंगे, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।