एक राष्ट्र एक चुनाव के पूर्वी सिंहभूम प्रभारी बनाए गए बोड़ाम के सदानंद महतो
पटमदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लागू करने हेतु सदानंद महतो को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा पूर्वी सिंहभूम का प्रभारी मनोनीत किया...
पटमदा: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने हेतु सदानंद महतो को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा पूर्वी सिंहभूम का प्रभारी मनोनीत किया गया है।प्रभारी मनोनीत किए जाने पर सदानंद महतो ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इतने बड़े प्रोजेक्ट हेतु मुझे पूर्वी सिंहभूम का दायित्व सौंपे जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय , प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई , प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह , जमशेदपुर के सांसद बड़े भाई बिद्युत बरण महतो सहित प्रदेश के सभी नेताओं के प्रति आभार जताया है।
इस संबंध में सदानंद महतो ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर सौंपी है, उस उम्मीद पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास मेरे द्वारा किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।