Serious Accident at RD Rubber Reclaim Company Worker Injured गम्हरिया की रबर कंपनी में मजदूर का हाथ कटा, टीएमएच में भर्ती, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSerious Accident at RD Rubber Reclaim Company Worker Injured

गम्हरिया की रबर कंपनी में मजदूर का हाथ कटा, टीएमएच में भर्ती

गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में एक मजदूर बाजोल टुडू का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। घायल मजदूर को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे टीएमएच रेफर किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 24 May 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
गम्हरिया की रबर कंपनी में मजदूर का हाथ कटा, टीएमएच में भर्ती

गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी के दौरान एक गंभीर दुर्घटना हो गई, जिसमें मजदूर बाजोल टुडू का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। हादसे में उसका हाथ दो टुकड़ों में अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने उसे ईएसआई अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच रेफर कर दिया गया। आरडी रबर रिक्लेम यूनियन के पदाधिकारियों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। गम्हरिया निवासी बाजोल टुडू को देखने यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडे खुद टीएमएच पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल लिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए 45 हजार रुपये की एडवांस राशि भी जमा कराई।

मौके पर पूर्व विधायक मलखान सिंह, कोल्हान मजदूर संघ के पदाधिकारी बसंत कुमार सहित अन्य लोग भी पहुंचे और घायल मजदूर के प्रति समर्थन जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।