भारत देश का नाम केवल 'भारत' रखने को स्कूल में अभियान चलाया गया
साउथ प्वाइंट स्कूल में 'भारत' नाम रखने और 'इंडिया' हटाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इस अभियान में भाग लिया। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने भारत के प्राचीन ग्रंथों...

भारत देश का नाम केवल 'भारत' रखने एवं 'इंडिया' हटाने हेतु साउथ प्वाइंट स्कूल में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।जिसमें विधार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भी इस अभियान में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वेदों ,पुराणों ,रामायण महाभारत आदि प्राचीन ग्रंथो में भारत का नाम उल्लेख है तो हम अपने भारत को भारत नाम से ही क्यों नहीं सम्बोधित करे। इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के सभी , शिक्षक शिक्षिकाएं, बच्चें एवं कर्मचारी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।