Women Crowd Offices in Jamshedpur Seeking Benefits from Manya Yojana फिर से उमड़ने लगी प्रखंड-अंचल और जिला मुख्यालय में भीड़, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWomen Crowd Offices in Jamshedpur Seeking Benefits from Manya Yojana

फिर से उमड़ने लगी प्रखंड-अंचल और जिला मुख्यालय में भीड़

जमशेदपुर में मंईयां योजना के तहत लाभ से वंचित महिलाओं की भीड़ प्रखंड और अंचल कार्यालयों में उमड़ने लगी है। ये महिलाएं जानना चाहती हैं कि उन्हें 7500 रुपए क्यों नहीं मिले। पूर्वी सिंहभूम जिले में 8910...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 6 May 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
फिर से उमड़ने लगी प्रखंड-अंचल और जिला मुख्यालय में भीड़

जमशेदपुर। मंईयां योजना के लाभ से वंचित महिलाओं की भीड़ एक बार फिर प्रखंड व अंचल कार्यालयों में उमड़ने लगी है। इनमें से अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पूर्व में तो योजना का लाभ मिला था, परंतु अब नहीं मिल रहा। वे यह पता करने का प्रयास कर रहीं हैं कि इस बार जो 7500-7500 रुपए अन्य महिलाओं को मिले, वह उन्हें क्यों नहीं मिला। इसके कारण मानगो अंचल, जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल और समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में काफी भीड़ देखी जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले की 8910 महिलाएं इस लाभ से वंचित रहीं हैं। अब सभी के अकाउंट व कागजातों की जांच की जा रही है कि किन कारणों से लाभ से वंचित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।