BJP Women s Wing Protests Against Police Bias in Nala Allegations of Partiality नाला थाना की पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsBJP Women s Wing Protests Against Police Bias in Nala Allegations of Partiality

नाला थाना की पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

नाला,प्रतिनिधि। भाजपा की महिला मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को नाला थाना के समक्ष दो पक्षों के बीच तुतु-मैंमैं के बाद भाजपा कार्यकर्ता का आवेदन नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 13 April 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
नाला थाना की पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

नाला थाना की पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन नाला,प्रतिनिधि।

भाजपा की महिला मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को नाला थाना के समक्ष दो पक्षों के बीच तुतु-मैंमैं के बाद भाजपा कार्यकर्ता का आवेदन नहीं लेने, कार्रवायी नहीं करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बिथिका झा ने की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटूल ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। पिछले दिनों अंधारशोला में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस मामलें में पुलिस ने एक पक्ष का आवेदन लेकर मामला दर्ज कर लिया। वहीं थाना ने दूसरे पक्ष के शिकायतकर्ता का आवेदन लेने से इंकार कर दिया। यह स्पष्ट रूप से पुलिस का पक्षपातपूर्ण रवैया है। उन्होंने कोयले के अवैध उत्खनन मुद्दे पर भी पुलिस की आलोचना की। साथ हीं कोयले के अवैध उत्खनन में आए दिन खदान के अंदर हादसों पर भी प्रशासन को घेरा। उन्होने पुलिस के साथ अपराधी एवं माफिया का गठजोड़ होने का भी आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटूल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र एसडीपीओ मनोज कुमार महतो को सौंपा। वहीं एसडीपीओ ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर विशु सिंह, रंजीत तिवारी, मिनिश्वर मुर्मू, रिंकु राऊत, सोमा राय, पूर्णिमा राय, छाया राय, माधवी भंडारी, मनोज राय, निर्मल राउत, पूजा सिंह, मामोनी राय, संतोष रवानी सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थीं।

फोटो नाला 01:शनिवार को नाला थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते पूर्व मंत्री सत्यानंद झा एवं उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।