हरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश सह शोभायात्रा
जामताड़ा,प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत गोलपहाड़ी गांव में मंगलवार को हरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्

हरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश सह शोभायात्रा जामताड़ा,प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत गोलपहाड़ी गांव में मंगलवार को हरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु कलश सह शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम बताया। उन्होंने ग्रामवासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में सामाजिक कार्यों में भागीदारी का संदेश दिया। श्री मंडल ने सभी सनातनियों से अनुरोध किया कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने इच्छा शक्ति के अनुरूप दान पुण्य करने का कार्य करें। कलश शोभा यात्रा के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सहित अन्य श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मुख्य यजमान के रूप में आलोक मंडल सम्मिलित हुए। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। मौके पर नारायण मंडल, बादल मंडल, कृष्णा मंडल, मनोज मंडल, खगेन मंडल, मनोज मंडल, अनिल मंडल, प्रदीप मंडल, राजीव मंडल, प्रेम राय, बिष्णु सोरेन, गोपाल मंडल, धरनी मंडल सहित तमाम भक्तजन उपस्थित रहे।
फोटो जामताड़ा 05: मंगलवार को गोलपहाड़ी गांव में हरि मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।