Tatanagar-Asansol MEMU Passenger Services Cancelled for Three Days Due to Mega Block तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर - आसनसोल मेमू पैसेंजर, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsTatanagar-Asansol MEMU Passenger Services Cancelled for Three Days Due to Mega Block

तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर - आसनसोल मेमू पैसेंजर

जामताड़ा,प्रतिनिधि।दक्षिण पूर्व रेलवे के मानीकुई - कुनकी - मानीकुई सेक्शन में मेगा ब्लॉक की धोषणा की गई है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाThu, 10 April 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर - आसनसोल मेमू पैसेंजर

तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर - आसनसोल मेमू पैसेंजर जामताड़ा,प्रतिनिधि।

दक्षिण पूर्व रेलवे के मानीकुई - कुनकी - मानीकुई सेक्शन में मेगा ब्लॉक की धोषणा की गई है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 68056/68055 टाटानगर - आसनसोल - टाटानगर मेमू के 13.4.2025, 20.4.2025 और 27.4.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी। बताया कि 12375 ताम्बरम - जसीडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12.4.2025, 19.4.2025 और 26.4.2025 को होने वाली यात्रा) को राउरकेला - चक्रधरपुर - पुरुलिया - आसनसोल - सीतारामपुर के बजाय राउरकेला - हटिया - बोकारो स्टील सिटी - राजाबेड़ा - चंद्रपुरा - धनबाद - सीतारामपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं 22843 बिलासपुर - पटना एक्सप्रेस (25.04.2025 को शुरू होने वाली यात्रा) और 22844 पटना - बिलासपुर एक्सप्रेस (27.04.2025 को शुरू होने वाली यात्रा) को राउरकेला - चक्रधरपुर - टाटानगर - पुरुलिया - जॉयचंडी पहाड़ के बजाय राउरकेला - हटिया - कोटशिला - बोकारो स्टील सिटी - भोजूडीह - जॉयचंडी पहाड़ के मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।