Jharkhand weather update temperature rise five degree no rain forecast imd latest Mausam news झारखंड में मौसम के बगावती तेवर,पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा,बारिश की भी उम्मीद नहीं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update temperature rise five degree no rain forecast imd latest Mausam news

झारखंड में मौसम के बगावती तेवर,पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा,बारिश की भी उम्मीद नहीं

  • मौसम में एक बार फिर उलटफेर के साथ सोमवार से रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की दिशा में हुए इस परिवर्तन से सामान्यत: मौसम साफ रहेगा।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीMon, 21 April 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में मौसम के बगावती तेवर,पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा,बारिश की भी उम्मीद नहीं

मौसम में एक बार फिर उलटफेर के साथ सोमवार से रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की दिशा में हुए इस परिवर्तन से सामान्यत: मौसम साफ रहेगा। लेकिन गर्मी सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रह सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम दोबारा करवट लेगा और आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं।

न्यूनतम पारा भी दो से पांच डिग्री तक बढ़ा

झारखंड के अन्य सभी जिलों के तापमान में एक से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रांची समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

रांची का अधिकतम पारा 3 डिग्री उछला

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में हुए फेरबदल की बात करें तो राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम गर्म रहा। रविवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच रांची के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का उछाल देखा गया। इस तरह अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री से बढ़कर 36.8 डिग्री तक पहुंच गया।

इस सिस्टम से मौसम फिर बदला

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिन में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग से लेकर बांग्लादेश के बीच एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिक बंगाल से होकर गुजर रही है। इसके अलावा भी दो अन्य सिस्टम बने हुए हैं। हालांकि इसका असर अगले चार दिन तक दिखाई नहीं देगा।