Congress Meeting in Jhummritilaiya Strengthening Koderma Organization संगठन को और मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: अनूप सिंह, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCongress Meeting in Jhummritilaiya Strengthening Koderma Organization

संगठन को और मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: अनूप सिंह

झुमरी तिलैया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जाति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 12 April 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
संगठन को और मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: अनूप सिंह

झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्रैंड सूर्या होटल झुमरी तिलैया में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें बेरमो विधायक सह मुख्य सचेतक व कोडरमा संगठन प्रभारी कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह शामिल हुए। सर्वप्रथम पार्टी जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने बेरमो विधायक सह कार्यकारिणी बैठक के मुख्य अतिथि विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को माला पहनाकर व गुलदश्ता देकर किया। कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्वप्रथम पार्टी के शीर्ष नेताओं प्रति आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे कोडरमा संगठन प्रभारी का दायित्व दिया है। कोडरमा में संगठन मजबूत है, लेकिन उसे और भी मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व को ईमानदारी से समझे और पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़े। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गरीब, पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक व आम लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। खासकर सरकार की कल्याणकारी योजना कैसे मिले इसके लिए भी पार्टी गंभीर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार जाति, धर्म को बांटने का काम कर रही है। झारखंड में इन्हें करारा जवाब मिला है जिसके चलते यह सत्ता से विगत पांच सालों से बाहर हैं। राज्य में हमारी सरकार ने महिलाओं को मईया सम्मान योजना से जोड़कर महिलाओं का सही मायने में सशक्तिकरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है, वह कभी नहीं चाहती है की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसलिए आज तक उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ भी अच्छा कार्य नहीं किया है। आने वाले दिन में केंद्र से भी उनकी विदाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोडरमा में पार्टी संगठन को और भी मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता अरुण साहू ने कहा कि बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह बेरमो विधायक अनूप सिंह हम लोगों के बीच हैं उनके कुशल मार्गदर्शन पर कोडरमा संगठन मजबूत हो। कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि अनूप सिंह के नेतृत्व में कोडरमा पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगा और हम लोग सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व को अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। बैठक को संयुक्त रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ईश्वर आनंद, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रखंड अध्यक्ष विजय, प्रमोद बरनवाल, प्रदीप सिंह, सरवन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, बेबी सिन्हा, फैयाज अब्बू केशर, अशरफ अली आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।