Inauguration of Dr B R Ambedkar Statue by MLA Amit Kumar Yadav in Jayanagar बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsInauguration of Dr B R Ambedkar Statue by MLA Amit Kumar Yadav in Jayanagar

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जयनगर में विधायक अमित कुमार यादव ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता और न्याय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 27 April 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मैदान में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण विधायक अमित कुमार यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब की जीवन गाथा हमें समानता, न्याय और समर्थन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया था। इसे हर किसी को अपनाने की जरूरत है। हमारा देश और देश का लोकतंत्र बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान के आधार पर चल रहा है। आज भारत को पूरे विश्व को सबसे बडा लोकतांत्रिक देश माना जाता है। इसमें सबसे बडी भूमिका बाबा साहेब की रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हम सभी मिलकर बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। अध्यक्षता प्रतिमा निर्माण समिति अध्यक्ष राजेंद्र दास,संचालन सुरेंद्र भाई मोदी और राजकुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इसे सफल बनाने में प्रतिमा निर्माण समिति के सचिव खगेंद्र राम, कोषाध्यक्ष अरमान खान, अधिवक्ता सुखदेव यादव सहित प्रतिमा निर्माण समिति के सभी पदाधिकारी,सदस्यों ने भूमिका निभाई।

बाबा साहेब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में पूजनीय माने जाते हैं: रामधन

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में पूजनीय माने जाते हैं। हर व्यक्ति इनका सम्मान करता है, हमलोग हर बार उनके जन्मोत्सव पर इनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दुहराते है उसे जीवन में उतारने की सख्त जरूरत है। यहां स्थापित प्रतिमा भी यहां के लोगों को एक नई प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, प्रमुख अंजु देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, शिक्षाविद डॉ बीएनपी बर्णवाल, मुखिया राजकुमार यादव, भातु प्रसाद रजक, अरमान खान, सुदामा पासवान, दशरथ राम, जनकदेव राम, राजू पासवान, रंजीत दास, विनोद कुमार दास, चंद्रिका राम, सुखदेव राम, मुश्ताक अंसारी, नौशाद खान, हीरामन मिस्त्री, रहमत खान, शिवशंकर बर्णवाल, कन्हाई चन्द्र यादव, हाशिम खान, इरशाद आलम, हीरामन मिस्त्री, शिवशंकर वर्णवाल, बॉक्सर खान, आरिफ खान, बीरेंद्र कुमार, कैलाश प्रसाद, बाला लखेंद्र पासवान, रामकुमार पासवान, दिलीप दास, विपिन दास आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।