झारखंड राज्य जन चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मोजाहिर बने
कोडरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड राज्य जन चिकित्सा कर्मचारी संघ का सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मो मोजाहिर अहसन को अध्यक्ष, रामहरि यादव को उपाध्यक्ष और अन्य...

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शुक्रवार को झारखंड राज्य जन चिकित्सा कर्मचारी संघ का सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक कमेटी के शैलेन्द्र कुमार तिवारी, कुमार गौरव, प्रमोद कुमार, दिनेश सिंह, पवन कुमार, इंद्रदेव यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम में मो मोजाहिर अहसन को अध्यक्ष, रामहरि यादव उपाध्यक्ष, श्याम कुमार सचिव, प्रियंका कुमारी संयुक्त सचिव, सुनिल साव कोषाध्यक्ष, पवन कुमार उप कोषाध्यकक्ष, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार कार्यालय मंत्री राकेश कुमार को बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में सुभाष आर्यन, अनी पासवान, रंजू पंडित, उत्तम कुमार ओझा, सुमित कुमार, अनिता, दुर्गा प्रसाद, स्मिता, बबीता, शोभा सिन्हा, अर्चना, संगीता सेठ, सुशांती लकड़ा को शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।