Police Arrest 3 More Accused in Goriyadih Jungle Stone-Pelting Incident पुलिस पर पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsPolice Arrest 3 More Accused in Goriyadih Jungle Stone-Pelting Incident

पुलिस पर पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

डोमचांच के गोरियाडीह जंगल में पुलिस पर पथराव के मामले में शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अजय तुरी, पिंटू तुरी और राजेश तुरी शामिल हैं। अब तक कुल 13 लोग गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 25 May 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस पर पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह जंगल में पुलिस पर पथराव मामले में शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों में अजय तुरी, पिंटू तुरी और राजेश तुरी शामिल हैं और तीनों गोरियाडीह के निवासी हैं। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 29 मार्च की रात ढाब थाना पुलिस को गोरियाडीह में अवैध ग्रीन पत्थर खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। इस दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई।

थाना की गाड़ी पर पथराव कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच के बाद अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।