बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल
कोडरमा थाना क्षेत्र में इंदरवा बैंक के समीप एक सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय अब्दुल खान घायल हो गए। वे तिलैया से अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर...
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 9 April 2025 02:42 AM

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित इंदरवा बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान अब्दुल खान, उम्र 48 वर्ष, पिता- स्व योनिस खान, ग्राम बगरीडीह, थाना डोमचांच निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति तिलैया से अपने घर जा रहा थे। इसी दौरान इंदरवा बैंक के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया,जहां इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।