बाइक चालक समेत बच्चा घायल, मदद की जगह घायलों का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे लोग
नवलशाही थाना क्षेत्र के बिंदोमोहर कर्बला देवीपूर मोड़ के पास एक बस के चपेट में आने से बाइक चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब बाइक चालक देवीपूर की ओर जा रहा था।...

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बिंडोमोह कर्बला देवीपूर मोड़ के समीप बस के चपेट मे आने से बाइक चालक समेत बाइक सवार एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। जानकारी अनुसार बाइक चालक नवलशाही की ओर से देवीपूर की ओर जा रहा था। देवीपूर मोड़ के पास पंहुचते ही बरियारडीह की ओर से आ रही वसुंधरा बस ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगा गयी। लोग वीडियो बनाने व फोटो लेने मे व्यस्त रहे, लेकिन सड़क पर गिरे घायल व बाइक चालक को मदद के लिए हाथ नहीं लगाया। लोग पुलिस का इंतजार करते रहे। अंततः नवलशाही पुलिस की जिप घटनास्थल पर पंहुची और घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। खबर लिखें जाने तक घायलों का इलाज किया जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।