मंत्री का बयान देश विरोधी है: विधायक
सूबे के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान के खिलाफ दिये गये बयान के बाद जिला मुख्यालय में भाजपाईयों ने गुरूवार को आक्रोश मार्च निकाली। आक्रोश मार्च का

लातेहार प्रतिनिधि। सूबे के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान के खिलाफ दिए गए बयान के बाद जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। मार्च बाजारटांड़ से निकल कर मेन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि प्रदेश के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान के खिलाफ दिया गया बयान देश विरोधी है। उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान से संविधान की मर्यादा तार-तार हुई है। इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर संसद में निर्णय ले लिया गया है। इसके बाद इस तरह के बयान से राज्य मे वक्फ बोर्ड को लागू नहीं होने देने की एक साजिश है। पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य के मंत्री के इस तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान के बाद राज्य मे उन्मादी शक्तियों को बढ़ावा मिलेगी। कार्यक्रम को जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, प्रदेश सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय व जिप सदस्य सरोज देवी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आक्रोश मार्च मे शामिल लोगों ने नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। मौके पर महिला जिला अध्यक्ष शीला देवी, नरेश पाठक, राकेश दुबे, रामदेव सिंह, विष्णु गुप्ता, पवन कुमार, आनंद सिंह, प्रकाश कुमार, पिंटू रजक, आशा देवी, मिठू सिंह, सोनू सिंह, गौरव दास, प्रमोद प्रसाद, विवेक चंद्रवंशी, उत्तम प्रसाद, वंशी यादव, रघुवीर यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।