विधायक के प्रयास से 24 घंटे के अंदर बदला गया ट्रांसफॉर्मर
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के सार्थक प्रयास से सिर्फ 24 घंटे के अंदर मनिका के खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। नया ट्रा

मनिका,प्रतिनिधि। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से सिर्फ 24 घंटे के अंदर मनिका के खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया। नए ट्रांसफॉर्मर लगने से प्रखंडवासियों ने खुशी जाहिर की हैं। वहीं ट्रांसफार्मर लगने के बाद मनिका विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, समाजसेवी कामाख्या प्रसाद, कांग्रेस नेता सुरेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर दिनेश राय,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, शंकर दुबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार गुप्ता, बबन पासवान, डिंपल राजा, शिव प्रसाद दिलीप विश्वकर्मा, विकास कुमार, बिजली कर्मी समेत कई लोग मौजूद थे। लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।