भारत आत्म निर्भरता के साथ निरन्तर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा: बालमुकुंद
लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर...

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, लोहरदगा में गुरुवार को जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि वर्ष 2014 में एनडीए के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। भारत आत्मनिर्भरता के साथ विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय केंद्र से चला हुआ एक रुपया गरीबों तक 15 पैसे के रूप में पहुंचता था। आज पूरे एक रुपया उस गरीब को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। अंतिम व्यक्ति का विकास ही भाजपा के विकास का पैमाना है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षो के शासन काल मे भाजपा ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। हमें अपना अतीत और इतिहास हमेशा याद रखना चाहिए। कुछ पार्टियों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने के कुछ ही समय बाद महंगी गाड़ी और आलीशन बंगलों के मालिक बन जाते हैं। यह देखकर हमें विचलित नहीं होना है। जो कार्यकर्ता लाभ-हानि के आधार पर पार्टी से जुड़ते हैं, वह कभी समाज और देश का भला नहीं कर सकते हैं। जो पार्टी के सिद्धांतों के आधार पर जुड़ते हैं, वही पार्टी और देश के लिये कुछ कर गुजरते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेवारीपूर्वक पार्टी और समाजहित में काम करने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।