शांति, खुशहाली और सदभावना की श्रद्धालुओं ने की कामना
लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में नौ दिवसीय श्रीश्री रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री के नेतृत्व में मंत्रोंच्चारण और श्रद्धालुओं की परिक्रमा के साथ पूर्णाहुति हुई।...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में नौ दिवसीय श्रीश्री रूद्र चंडी महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। विद्वान यज्ञाचार्योँ के द्वारा मंत्रोंच्चारण और श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ यज्ञ वाटिका में पूर्णाहूति हुई। महायज्ञ की शुरुआत 521 कलश स्थापना से हुई थी। यज्ञाचार्य बनारस से पहुंचे आचार्य पंकज शास्त्री और विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान से महायज्ञ कराया गया। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पीठाधीश्वर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आध्यात्मिक कथा का प्रवचन अनुकरणीय रहा। वृंदावन मथुरा से पहुंचे रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन हुआ।
विश्व शांति, खुशहाली और सामाजिक सदभावना को मजबूत करने की कामना के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। मसमानो, बेदाल, बुड़का, टोटो, भैंसमुंदो, बरही, भंडरा, भौरों समेत आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने पहुंचे। भक्तों ने महायज्ञ मंडप की परिक्रमा की, प्रवचन सुना और रासलीला का आनंद लिया। बीच-बीच में बारिश से भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सहित कई गणमान्य लोग यज्ञस्थल पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिन तक महायज्ञ के अनुष्ठानों में पंकज शास्त्री, रामदास शुक्ला, कमलेश तिवारी, बालाजी तिवारी, रूपेश चौबे, सुशील पांडेय ने योगदान किया। श्री श्री रूद्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष बालकेश्वर साहू, सचिव डा विजय साहू, उप सचिव मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष श्रीहरे मुरारी नाथ शाहदेव, आनंद कुमार साहू, त्रिभुवन नाथ शाहदेव, कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, संरक्षक सुकरा पहान, मुखिया ममता कुमारी, शनिचरवा उरांव, रामकेश्वर साहू, सुरेश भगत, मनोज शिखर, मारवाड़ी उरांव, मुख्य संरक्षक लाल नागेंद्र नाथ शाहदेव, कुलेश्वर साहू, सरोज राम, करमचंद राम, राजेश साहू, देवराज भगत, नंदलाल भगत, जगदीश महतो, दीपक राम, तुलसी राम, देवेंद्र सिंह, कार्यकारिणी समिति के बबलू उरांव, राजेश कुमार, रोहित साहू, राजू लोहार, विनोद उरांव, अंकुर राम, शंकर साहू, मारवाड़ी राम, हीरा राम, भीम राम सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।