पहलगाम हमला कायरों के द्वारा मानवता पर हमला है:-संघ
लोहरदगा से न्यूज़ मैटर फ़ाइल संख्या--पंद्रह--27 अप्रैल लोहरदगा पेज की लीड खबर पहलगाम

लोहरदगा, संवाददाता। पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश का प्रदर्शन लोहरदगा में जारी है। रविवार को नवोदय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ के द्वारा पावरगंज सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। पहलगाम में हुए बेगुनाहों के बेरहमी से हत्या के नवोदय विद्यालय के सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्र सड़क पर उतरे। आतंकवादियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के नारे लगाए।
पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष कलिंदर उरांव ने कहा कि यह घटना बहुत दु:खद और कायराना है। निहत्थे आम नागरिकों पर गोलियां बरसाना हैवानियत है।
सचिव सागर वर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरना आतंकी हमले ने हम सब की आत्मा को झकझोर दिया है। यह हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं था। यह हमला हमारे देश की एकता, शांति और भाईचारे पर था। आज जो मोमबतियां हमारे हाथों में है,वह केवल रोशनी नहीं बल्कि उम्मीद की किरण है, की न्याय मिलेगा और एक बेहतर, सुरक्षित और आतंक से मुक्त भारत की उम्मीद है। हम एकजुट रहेंगे। आतंक के खिलाफ आवाज उठाएंगे और अपने देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए सदैव खड़े रहेंगे। देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि ऐसा दर्द फिर किसी और को न सहना पड़े। मौके पर आफताब अख्तर, कलिंदर उरांव, सागर वर्मा, गुलाम जिलानी, विजय महतो, नेसार अंसारी, इमरान खान, निकेश उरांव आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।