minor girl raped in ranchi by boyfriend with 4 friends फिर शर्मसार हुआ रांची, ब्वॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया रेप; 3 दोस्तों के भी किया हवाले, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़minor girl raped in ranchi by boyfriend with 4 friends

फिर शर्मसार हुआ रांची, ब्वॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया रेप; 3 दोस्तों के भी किया हवाले

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चान्हो थाना क्षेत्र की एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 09:28 AM
share Share
Follow Us on
फिर शर्मसार हुआ रांची, ब्वॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया रेप; 3 दोस्तों के भी किया हवाले

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चान्हो थाना क्षेत्र की एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के चारों आरोपी भी नाबालिग हैं।

इस मामले में पीड़िता ने गुरुवार को चान्हो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार की रात उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए तय स्थान पर बुलाया था। वह जब मौके पहुंची तो उसके प्रेमी ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया और सभी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले में तीन नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

दोस्तों के हवाले भी किया

चान्हो में आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को पहले अपने पास बुलाया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने ही रेप नहीं किया बल्कि उसके तीन और दोस्तों के हवाले भी कर दिया। इस दौरान नाबालिग लड़की के साथ ब्वॉयफ्रेंड समेत कुल 4 लोगों ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ रेप करने वाले चारों आरोपी भी बालिग नहीं हैं।