Devotees Celebrate Durga Visarjan Amidst Security in Pakur गाजे-बाजे के साथ मां बासंतिक चैती दुर्गा को दी गयी विदाई, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsDevotees Celebrate Durga Visarjan Amidst Security in Pakur

गाजे-बाजे के साथ मां बासंतिक चैती दुर्गा को दी गयी विदाई

पाकुड़। प्रतिनिधिशहर के छोटी अलीगंज चैती दुर्गा मंदिर में मां बासंतिक चैती दुर्गा पूजा दशहरा उत्सव मां की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Wed, 9 April 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
गाजे-बाजे के साथ मां बासंतिक चैती दुर्गा को दी गयी विदाई

पाकुड़। प्रतिनिधि शहर के छोटी अलीगंज चैती दुर्गा मंदिर में मां बासंतिक चैती दुर्गा पूजा दशहरा उत्सव मां की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया गया। नवरात्रि के लगातार 10 दिनों तक भक्ति व श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करते हुए आसचे बोछोर आबार होबे के बाद भक्तों की आंखें नम हो गई। विसर्जन से पहले पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोइछा भरते हुये सिंदूर खेला के रस्मों को पूरा किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। नगर भर में शांति व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने किया। कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा छोटी अलीगंज से निकल कर हेमलाल मुर्मू पेट्रोल होते हाटपाड़ा समेत प्रतिमा को पुरे नगर भ्रमण कराने के पश्चात कालीभषान पोखर पहुंचा। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रशासन की देखरेख में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के समय विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।