Election of New Deputy Mukhiya Held in Moglabandh Panchayat मोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलम, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsElection of New Deputy Mukhiya Held in Moglabandh Panchayat

मोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलम

पाकुड़िया। एसंमोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलममोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलममोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलम

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Mon, 28 April 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
मोगलाबांध पंचायत के उप मुखिया बने तनवीर आलम

प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत भवन में सोमवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में उपमुखिया का चुनाव किया गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व जो उपमुखिया बने थे उनके खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिस कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा है। जिस कारण उपमुखिया का पद रिक्त पड़ा था। सोमवार को अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की उपस्थिति में सभी वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में उपमुखिया का चुनाव किया गया। इस पद के लिए दो वार्ड सदस्य तनवीर आलम एवं मेरीता मरांडी ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव के उपरांत तनवीर आलम के पक्ष में कुल 7 वोट एवं मेरीता मरांडी के पक्ष में कुल 6 मत पड़े। जिस कारण तनवीर आलम को उपमुखिया हेतु विजयी घोषित हुउ। बाद में निर्वाची पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने उपमुखिया में जीते तनवीर आलम को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास, पंचायत सचिव बीरबल कुमार चौधरी के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।