Domestic Violence Woman Abandoned by In-Laws Over Dowry Demands लेस्लीगंज में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDomestic Violence Woman Abandoned by In-Laws Over Dowry Demands

लेस्लीगंज में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट

मेदिनीनगर में अंशु कुमारी को उसके पति कमलेश ठाकुर और ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट कर गंभीर स्थिति में फेंक दिया। महिला का इलाज मेदिनीनगर के अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि शादी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 4 May 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
लेस्लीगंज में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना के चौखड़ा निवासी अंशु कुमारी को उसके पति कमलेश ठाकुर सहित ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए मारपीटकर घर के बाहर गंभीर स्थिति में फेंक दिया। महिला का इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी राजू गुप्ता ने बताया कि एक दिन पहले ही ससुराल और मायके पक्ष के लोग जुटे थे। बाद में महिला के साथ मारपीट हुई है। पीड़िता का इलाज के बाद आगे की स्थिति के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला के मायके वालों का आरोप हैं कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा है।

गाड़ी सहित अन्य सामानों की मांग समय समय पर लगातार की जाती रही है। बहुत बार मामले को सुलझाया गया है, मगर बीती रात को पति समेत ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर फेंक दिया है। परिजनों के अनुसार 2018 में पीड़िता की शादी हुई है और वर्तमान में एक बेटा और एक बेटी है। मारपीट कर बाद मायके पक्ष के लोगों ने महिला को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है। जहां सीटी स्कैन सहित अन्य जांच किया जा रहा है। अत्यधिक मारपीट के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।