बाराही धाम परिसर में मां दुर्गा और नवग्रह मंदिर के लिए हुई भूमि पूजन
हुसैनाबाद में 551 फीट ऊंचे मां दुर्गा मंदिर और 151 फीट ऊंचे नवग्रह मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख संत, विधायक और भोजपुरी कलाकार शामिल हुए। यह बाराही धाम धार्मिक...

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद बराही धाम परिसर में 551 फीट ऊंचा मां दुर्गा मंदिर व 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। पूज्य संत श्री सुंदरराज स्वामी जी महाराज, कथावाचिका पंडिता गौरांगी गौरी जी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा, उज्जैन के पुरोहित व संतों ने वैदिक विधि से भूमि पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रंधीर कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी संजना सिंह थे। विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाधयक्ष सह ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, नवीनगर के विधायक डब्लू सिंह, उतर प्रदेश से पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह, औरंगाबाद क पूर्व सांसद सुशील सिंह, प्रमुख राजकुमारी देवी, हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार आदि भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भूमि पूजन में हजारों की संख्या में क्षेत्र व दुरदराज से भक्त श्रद्धालु पंहुचे थे। भूमि पूजन कार्यक्रम में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह समेत कई नामचीन भोजपुरी कलाकारों ने भक्ति गीत संगीत से लोगो का भरपूर मनोरंजन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह समेत साधु संत, प्रवचनकर्ता व हजारों भक्त श्रद्धालु, ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी रहे। उल्लेखनीय है कि बाराही धाम तेजी से धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।