Kalash Yatra Celebrates Kali Maa s Pran-Pratishtha in Chankaar Gopal Hussainabad चनकार गोपाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsKalash Yatra Celebrates Kali Maa s Pran-Pratishtha in Chankaar Gopal Hussainabad

चनकार गोपाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा

हुसैनाबाद के कोशी पंचायत के चनकार गोपाल में काली मां की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कररबार नदी में जल भराई की। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि ऐसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 4 May 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
चनकार गोपाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोशी पंचायत के ग्राम चनकार गोपाल में काली मां की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गांव से बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं ने कररबार नदी में पहुंच कर आचार्य रमेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश जल भराई की गई। हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि कायम होती है। सनातन धर्म को बरकरार रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सभी क्षेत्रों में होनी चाहिए। यह कार्यक्रम 9 मई तक चलेगा और उसी दिन भंडारे के साथ पूर्णाहुति किया जाएगा।

प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, पूर्व जिला परिषद मदन पासवान, प्रमोद कुमार रजक, मुखिया विजय राम ,पोल्डीह मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अशोक यादव, पूर्व मुखिया सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, विनोद पासवान ,रामस्वरूप मेहता, अखिलेश सिंह, पूर्व मुखिया प्रेम पासवान, भरत पासवान, पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, छोटू सिंह, श्रवण पासवान, कुर्मीपुर पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, विजय सिंह, बाल व्यास राजेश मिश्र, मुख्य यजमान बिंदेश्वरी सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।