गोला में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरु
गोला के पुरबडीह पोहा बगीचा में पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने 12 किलोमीटर की...

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह पोहा बगीचा स्थित हरि मंदिर में पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मंगलवार को संकीर्तन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया गया। कलश शोभा यात्रा में गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर भैरवी नदी पहुंची। यहां पर पुरोहित सुजीत उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार से कलश में पवित्र जल भरा गया। महिलाएं पवित्र जल को लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची व कलश की स्थापना कर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजे के साथ निकाले गए कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लगभग 12 किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान महिलाओं ने जमकर जय श्रीराम का नारा बुलंद किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अलका महतो, उप मुखिया फूल कुमारी, पूजा समिति के अध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति, सचिव सचिन रविदास, तीर्थनाथ महतो, श्रीकांत महली, जगदीप महतो, विक्की कुशवाहा, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, नित्यानंद महतो ने किया।
आयोजकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आधा दर्जन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। जिसमें तीन महिला व तीन पुरुष कीर्तन मंडली समूह शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से आए कीर्तन मंडली हरी नाम कीर्तन के साथ राम लीला नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे। आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इधर पुरबडीह गांव में धार्मिक अनुष्ठान शुरू होने के बाद गांव में काफी चहल पहल देखी जा रही है। मौके पर अनिरुद्ध कुमार, संजय महतो, अनूप कुमार, पर्वत राम, शंकर रविदास, पंकज कुमार, प्रकाश कुमार, केदार रविदास, रविंद्र कुमार, योगेश कुमार, कपिल रविदास, असित करमाली, अहिरन कुशवाहा, संजीत महतो, नील कमल, सुर्य नारायण, शम्भु महतो, सचिन राम सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।