BJP Exhibition Showcases Political Journey from Atal Bihari Vajpayee to Narendra Modi भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: मौर्य , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP Exhibition Showcases Political Journey from Atal Bihari Vajpayee to Narendra Modi

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: मौर्य

Kausambi News - भारतीय जनता पार्टी ने अपने 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया। प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 8 April 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: मौर्य

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का मंगलवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी अवलोकन करते विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक सफर की तस्वीरें लगाई गई हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के राजनीतिक संघर्ष की यात्रा भी दर्शाई गई है। उत्तर प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के चित्र भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। अटल, आडवाणी से लेकर मोदी तक की राजनीतिक यात्रा की दुर्लभ तस्वीरें उनके संघर्षों को बयां कर रही हैं। पार्टी के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाने वाली दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में 1980 से 2025 तक भाजपा के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसमें पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में पार्टी के नेताओं के त्याग और बलिदान की कहानियां भी शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनी दिखाते हुए पूर्व नेताओं के संघर्षों को याद दिलाया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय जायसवाल, दीप चंद्र दिवाकर, ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, जिला मंत्री शीलू पाण्डेय, कमल कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, हुबलाल दिवाकर, कविता पासी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य, मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।