झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई
बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा निवासी झामुमो के युवा नेता राज किशन त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोरेन के नेतृत्व में...

गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा निवासी वृद्ध सेवा समिति के अध्यक्ष व झामुमो के युवा नेता राज किशन त्रिपाठी ने शुक्रवार अपने दर्जनों साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर हेमंत सीएम सोरेन को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हेमंत दा के पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बनने से झामुमो और अधिक मजबूत होगा और झामुमो नया मुकाम हासिल करेगा। हेमंत सोरेन झारखंड राज्य व यहां के लोगों का कैसे भला हो, इसके बारे सोंचते रहते हैं। साथ ही हेमंत सोरेन के अध्यक्ष बनने से राज्य के विकास को गति मिलेगी। मौके पे सुनील चक्रवर्ती, हरिहर लाल, कृष्णा महतो, बिपिन महतो, बिकी कुमार, रोहित कुमार, हरिप्रसाद, बिनोद, सोखा, विक्रम, प्रकाश, सुग्रीव, पायलट, श्रीकांत, गुड्डू आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।