हेसालौंग में शोकसभा का आयोजन किया
गिद्दी, निज प्रतिनिधि।हेसालौंग पुस्तकालय से जुड़े लोगों ने गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें झारखंड

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग पुस्तकालय से जुड़े लोगों ने गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें झारखंड की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. रोज केरकेट्टा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा हेसालौंग पुस्तकालय से उनका गहरा लगाव था, उनके निधन से क्षति हुई है। शोक प्रकट करने में पुस्तकालय के सचिव डॉ कृष्णा गोप, कथाकार कालेश्वर, डॉ आदित्य पंकज, मनोज गोप, कपिल राम, ममता भारती, सुशांत कुमार, सतेन्द्र राणा, वृन्द कुमार, आदित्य रवानी, सुनील राम, अशोक राम, कैलाश राणा, राजकुमार राणा, सीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रियंका कुमारी, अमन, आर्यन, दिव्यांशु शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।