ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत
हल्द्वानी: इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला

हल्द्वानी। इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार सुबह वनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास एक महिला का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि महिला का एक पैर कटा हुआ था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष प्रतीत होती है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।