World Earth Day Celebrated at Bhurkunda School with Environmental Awareness Programs एला एंगलाइज स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsWorld Earth Day Celebrated at Bhurkunda School with Environmental Awareness Programs

एला एंगलाइज स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस

भुरकुंडा के एला एंगलाइज स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्राचार्य विजयंत कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और प्लास्टिक के खतरे पर जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 22 April 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
एला एंगलाइज स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एला एंगलाइज स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए प्राचार्य विजयंत कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही जीवन का आधार होता है। इसलिए धरती को बचाने के लिए प्रकृति का संरक्षण निहायत ही जरूरी है। आगे विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में पौधे लगा कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं दूसरे सत्र में शिक्षक धर्मेश सोनी ने प्लास्टिक से होने वाले खतरे के संदर्भ में जानकारी दी। कहा कि न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य, जलीय जीवन और जैव विविधता के लिए भी प्लास्टिक बड़ा खतरा बन गया है। विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन सोनी, कंचन दास, अनुराग मद्धेशिया, सूरजदेव सिंह, राजन कुमार, अजीत सिन्हा, गौरव साहू, कुमार विश्वकसेन आदि ने योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।