42 Pilgrims Depart for Hajj from Itki Including 21 Women इटकी से 42 यात्रियों का जत्था हज के लिए रवाना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News42 Pilgrims Depart for Hajj from Itki Including 21 Women

इटकी से 42 यात्रियों का जत्था हज के लिए रवाना

इटकी से शुक्रवार को 42 हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ, जिसमें 21 महिलाएं शामिल हैं। यात्रियों की विदाई के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। हज यात्रियों ने इटकी की मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अदा की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 23 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
इटकी से 42 यात्रियों का जत्था हज के लिए रवाना

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड से शुक्रवार की शाम छह बजे सफर-ए-हज के लिए 42 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। हज यात्रियों में 21 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्रियों की विदाई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाजियों में मो खुर्शीद, अबू नसर सोनू, मो वसीम, मो इफ्तेखार, अब्दुल करीम, उस्मान गनी, मुहसिन जफर, मो जहीर आलम, मो तौह़ीद, शम्स तबरेज, मो शारिब, हाजी तनवीर जमाल आदि शामिल हैं। इससे पहले इटकी की मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद हज यात्रियों की सलामती के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। हज यात्री रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां रेल मार्ग से कोलकाता पहुंचेंगे।

26 मई को हवाई मार्ग से जद्दा के लिए रवना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।