Amarnath Yatra 2025 RIMS Issues Health Certificate Guidelines for Pilgrims अमरनाथ यात्रियों के प्रमाण जारी के लिए रिम्स ने चिकित्सक नामित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAmarnath Yatra 2025 RIMS Issues Health Certificate Guidelines for Pilgrims

अमरनाथ यात्रियों के प्रमाण जारी के लिए रिम्स ने चिकित्सक नामित

रांची में, अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रिम्स ने अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। यहाँ चिकित्सकों की टीम बनाई गई है जो सप्ताह के छह दिन ओपीडी में उपस्थित रहेगी। केवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 9 April 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
अमरनाथ यात्रियों के प्रमाण जारी के लिए रिम्स ने चिकित्सक नामित

रांची, संवाददाता। अमरनाथ यात्रा   लेकर 2025 के यात्रियों को   अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र  जारी करने के लिए रिम्स ने नामित चिकित्सकों की सूची जारी की है। रिम्स में डाक्टरों की टीम गठित की गई है। सप्ताह के छह दिन तक औषधि विभाग के चिकित्सक ओपीडी में बैठेंगे। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी को इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इन डाक्टरों को अपने कागजात दिखाकर, जांच करवाकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ले सकेंगे। जो व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ पाया जाएगा उन्हें ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सप्ताह के छह दिन ये डाक्टर रहेंगे मौजूद

1. सोमवार : डॉ गगन गुंजन, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग

2. मंगलवार : डॉ निलाभ कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक औषधि विभाग

3. बुधवार : डॉ सिद्वार्थ कपूर, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग

4. बृहस्पतिवार : डॉ सुजीत मरान्डी, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग

5. शुक्रवार : डॉ सतीश कुमार, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग

6. शनिवार : डॉ दिवाकर कुमार, सहायक प्राध्यापक, औषधि विभाग

30 अप्रैल तक निम्न चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे

1. डॉ मनीषा भगत, सहायक प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग

2. डॉ विश्वनाथ कुमार, सह प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग

एक मई से 30 जून तक डॉ भारती, सहायक प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग और डॉ अजिजुल हक, सह प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग उपलब्ध रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।