Annual Mahayagya Festival Planned in Bilari Village Piparwar पिपरवार में तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर बनी कमेटी, नागेश्वर बने अध्यक्ष, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Mahayagya Festival Planned in Bilari Village Piparwar

पिपरवार में तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर बनी कमेटी, नागेश्वर बने अध्यक्ष

पिपरवार के बिलारी गांव में ग्रामीणों की बैठक में श्रीश्री 1008 नर्मदेश्वर महादेव संकटमोचन मंदिर का 14वां वार्षिक त्रिदिवसीय महायज्ञ महोत्सव 3 से 5 जून तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महायज्ञ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
पिपरवार में तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर बनी कमेटी, नागेश्वर बने अध्यक्ष

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बिलारी गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भीम प्रकाश ठाकुर और संचालन बीरेंद्र महतो ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से श्रीश्री 1008 नर्मदेश्वर महादेव संकटमोचन मंदिर बिलारी का 14वां वार्षिक त्रिदिवसीय महायज्ञ महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह महायज्ञ 3, 4 और 5 जून तक चलेगा। इस तीन दिवसीय महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति हवन-यज्ञ के साथ किया जाएगा। इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बसंत नारायण महतो, विमल महतो, मुंशी राम, भीम प्रकाश ठाकुर, दिलीप महतो, मुरारी सिंह, दीपन राम, सुखदेव महतो को संरक्षक, नागेश्वर महतो को अध्यक्ष, रमेश मुंडा, जितेंद्र राम, सुनीता देवी को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र महतो को सचिव, पंकज कुमार दास, संगीता देवी, सरिता देवी को उपसचिव, धनेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष, रूप लाल महतो, श्रवण महतो, विजयलक्ष्मी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन भी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।