अतुल कुमार अनजान की भरपाई दशकों तक नहीं : भाकपा
रांची में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। भाकपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला मंत्री अजय...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। यह कार्यक्रम रांची स्थित भाकपा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा है कि कॉमरेड अतुल कुमार भाकपा की बौद्धिक संपदा थे। इनकी भरपाई अगले कई दशक तक नहीं हो सकती। कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद खान, मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, राजेश राय, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पीके गांगुली संजीत, संतोष रजक, चंदन कुमार, राम सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।