Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCommunity Helpline Organizes Conference to Discuss Simplifying Nikah in Ranchi
आम जनता हेल्प लाइन का इल्मी महफिल कल
रांची में आम जनता हेल्प लाइन द्वारा इल्मी महफिल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निकाह को आसान बनाने और शादी में शरीयत के खिलाफ बुराइयों जैसे डीजे और पटाखों के उपयोग पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 22 May 2025 08:15 PM

रांची, वरीय संवाददाता। आम जनता हेल्प लाइन की ओर से शनिवार को इल्मी महफिल का आयोजन किया जाएगा। मेन रोड अंजुमन मुसाफिरखाना में होने वाले इस कार्यक्रम में निकाह को आसान बनाने पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष एजाज गद्दी ने बताया कि शादी में अक्सर लोग डीजे बजाकर नाचते हैं और पटाखा फोड़ते हैं। यह शरीयत के खिलाफ है। इन्ही बुराइयों को रोकने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर ए काजी के अलावा उलेमाओं को भी बुलाया गया है। इसमें ठोस निर्णय लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।