Congress Urges Caste Census Amidst Allegations Against BJP जातिगत जनगणना की सच्चाई से कार्यकर्ताओं को कराएंगे अवगत : कमलेश, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Urges Caste Census Amidst Allegations Against BJP

जातिगत जनगणना की सच्चाई से कार्यकर्ताओं को कराएंगे अवगत : कमलेश

रांची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जातिगत जनगणना की सच्चाई बताई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जातिगत जनगणना की मांग का मजाक उड़ाती रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 4 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
जातिगत जनगणना की सच्चाई से कार्यकर्ताओं को कराएंगे अवगत : कमलेश

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जातिगत जनगणना की सच्चाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा, ताकि आम लोगों तक पूरा सच सामने आ सके। जातिगत जनगणना की मांग का मोदी सरकार लंबे समय से मजाक उड़ाती रही और इसके विरोध में बातें करती थीं, लेकिन कांग्रेस के निरंतर दबाव और राहुल गांधी के मुखर होकर जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय के लिए आवश्यक बताकर लगातार संघर्ष करने के कारण केंद्र सरकारी इस मांग को मानने को बाध्य हो गई और जातिगत जनगणना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जातिगत जनगणना के संदर्भ में इन मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

रैली में आने वाले लोगों को भाजपा के बहुजन विरोधी सोच जातिगत जनगणना के विरोध और सामाजिक न्याय को दबाने के प्रयासों को विस्तार से बताया जाएगा, ताकि पंचायत स्तर तक के ग्रामीणों तक यह बात पहुंचे कि किस तरह भाजपा उनके संवैधानिक अधिकारों को लगातार कुचल रही है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए। जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, जिसमें संसद में तत्काल बहस और बजट के प्रावधान हों। जातिगत जनगणना के आंकड़ों का उपयोग आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और कल्याण नीतियों की मजबूती के लिए किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।