सीयूजे के पांच विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के 2023-2025 सत्र के पांच विद्यार्थियों का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में एसोसिएट रिसोर्स पर्सन के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक 4.6 लाख का पैकेज...

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के 2023-2025 सत्र के पांच विद्यार्थियों का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में एसोसिएट रिसोर्स पर्सन के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में पर्यावरण विज्ञान विभाग से अनुष्का लाल और आदर्श राज, भौतिकी विभाग से अमित कुमार, गणित विभाग से विकास तिवारी और भूविज्ञान विभाग से हिमांशु कुमार बारिक शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक 4.6 लाख का पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीयूजे के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ भास्कर सिंह और प्लेसमेंट प्रमुख प्रो डीबी लाटा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
इस चयन प्रक्रिया में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से तीन सदस्यीय पैनल में- राजीब दास, सौरव बनर्जी और अनूप कुमार शुक्ला शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।