महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण
बुंडू बाजारटांड़ में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का महायज्ञ शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। पुरोहित नरेश पंडित ने मंत्रों का उच्चारण किया। महायज्ञ समिति के सदस्यों और सैकड़ों...

पिपरवार, संवाददाता। बुंडू बाजारटांड़ के नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महायज्ञ का ध्वजारोहण शुक्रवार को किया गया। पुरोहित नरेश पंडित के मंत्र उच्चारण द्वारा इसकी शुरुआत की गई। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष मदन शाह, सचिव गणेश बंसल, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्याय रंजीत यादव, उपसचिव दीपक शाह, कोषाध्यक्ष नरेश शाह और तमाम कमेटी के सदस्य, सहयोगी पुजारी महावीर यादव, सविता देवी, आरती देवी, अर्जुन प्रजापति मुखिया तुलसी तूरी और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष आज के यज्ञ की पूजा में शामिल हुए। यज्ञ तीन जून से शुरू होकर सात जून तक चलेगा, साथ ही आठ जून को एक भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।