Jharkhand Chamber Reviews Passenger Rail Facilities at Ranchi and Hatia Stations रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Chamber Reviews Passenger Rail Facilities at Ranchi and Hatia Stations

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्री रेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह से बातचीत के बाद पेयजल, सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी की अगुवाई में शुक्रवार को चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्री रेल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह के साथ बात की। इसके बाद स्टेशन के वरीय अधिकारियों के साथ स्टेशन पर पेयजल, सफाई के साथ यात्रियों के बैठने की सुविधा का जायजा लिया। डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने रांची रेलवे स्टेशन एवं हटिया रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव आदित्य मल्होत्रा, अरूण भरतीय शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।