झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने की मांग
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक चामा में हुई, जहां आंदोलनकारियों के लिए समान पेंशन, रोजगार की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई। 24 अप्रैल 2025 को रांची विधानसभा में...

चान्हो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में गुरुवार को चामा में बैठक हुई। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को जीवित रहते राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, बेटा-बेटी के लिए रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये देने तथा झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड गठन करने की मांग की गई। 24 अप्रैल 2025 को रांची विधानसभा स्थित विधायक क्लब में झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान से जीने और मरने के अधिकार के सवाल को लेकर सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड आंदोलनकारियों के वक्ता बनें उनके दुख सुख का साथी बनें, उन्हें समझे और उनकी समस्याओं का समाधान करें। केंद्रीय सचिव दिनेश राम ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने अस्तित्व और अस्मिता की लड़ाई स्वयं लड़नी है। विशिट अतिथि दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के सह प्रभारी अनथन लकड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जिन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए बना है आज वे अधूरे हैं इसलिए हमें अपना संघर्ष जारी रखना है। बैठक में सुजीत कुमार राम, महावीर गंझू, बिंदे राम, बुटन गंझू, शिव बालक लोहरा, शंकर उरांव, आबिद अंसारी, बुद्धमनि देवी, एतवारी देवी, फिलमोन, महेंद्र लोहरा, महेश लोहरा, भूटन गंझू, चुंदा उरांव और सुखी उरांव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।