मंत्री योगेंद्र महतो ने पत्नी के साथ रिम्स में कराया इलाज
रांची में, पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो अपनी पत्नी बबिता देवी के इलाज के लिए रिम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया और डॉक्टरों से जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि राज्य में...

रांची, संवाददाता। पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो गुरुवार को अपनी पत्नी पूर्व विधायक बबिता देवी के इलाज के लिए रिम्स पहुंचे। रिम्स के सर्जरी एवं नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों से इलाज कराया। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। डॉक्टरों से विस्तार से जानकारी ली। इलाज करा रहे विभिन्न मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार की ओर से किए गए सुधार जमीन पर साफ नजर आ रहे हैं। हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के सकारात्मक परिणामों को साझा करते हुए मंत्री योगेंद्र महतो का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। डॉ अंसारी ने कहा कि मैं मंत्री योगेंद्र महतो को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने रिम्स की सेवाओं पर भरोसा जताया और अपनी धर्मपत्नी के साथ यहां आकर इलाज कराया। यह रिम्स के प्रति उनके विश्वास और हमारी मेहनत का प्रमाण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।