Land Dispute Leads to Murder Two Brothers Kill Relative in Gadamda Village जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने किया सरेंडर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLand Dispute Leads to Murder Two Brothers Kill Relative in Gadamda Village

जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने किया सरेंडर

गड़ामड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों ने अपने रिश्तेदार गांगो मुंडा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के समय गांगो अपने बेटे के साथ नहाने गया था। हत्या के एक आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 11 April 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर की रिश्तेदार की हत्या, एक ने किया सरेंडर

खूंटी, संवाददाता। मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने एक रिश्तेदार की धारदार हथियार (तोनो) से मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। मृतक 35 वर्षीय गांगो मुंडा गड़ामड़ा गांव का निवासी था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं हत्या के एक आरोपी बुधू मुंडा ने मारंगहादा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया और दूसरे आरोपी अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गांगो मुंडा घर के पास स्थित डोभा में नहाने गया था। उसी दौरान बुधू मुंडा और अछु मुंडा मौके पर पहुंचे और गांगो मुंडा के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता की हत्या के बाद पुत्र ने भागकर बचाई जान

सदर अस्पताल शव लेने पहुंचे परिजनों ने बताया कि  गांगो मुंडा अपने बेटे के साथ नहाने डोभा पर गया था, जहां बुधू मुंडा और अछु मुंडा ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पिता पर हमला होता देखकर पुत्र ने भागकर जान बचाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ज्ञात हो कि गांगो मुंडा और बुधू मुंडा के बीच काफी समय से जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा था। लेकिन न्यायालय के फैसले के पहले ही बुधू मुंडा और अछु मुंडा ने गांगो मुंडा की निर्मम हत्या कर दी। गांगो मुंडा खेती करते थे उसका एक बेटा और एक बेटी है। गांगो मुंडा की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

कोट

एसडीपीओ वरुण रजक ने

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।