बिस्सू पर्व की खरीदारी को बाजारों में उमड़े लोग
साहिया, संवाददाता। जौनसार बावर में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक बिस्सू त्योहार को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर की साफ सफाई

साजौनसार बावर में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक बिस्सू त्योहार को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर की साफ सफाई से लेकर ग्रामीणों ने बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को बिस्सू की खरीदारी के लिए कालसी, साहिया, चकराता, क्वांसी, अटाल, लाखामंडल, त्यूणी बाजार में भी ग्राहकों की रौनक नजर आई। ग्रामीण बाजारों में नए कपड़े, जूते व अन्य जरूरी सामान खरीदते नजर आए। महिलाओं ने अपने लिए चूड़ी, लिपस्टिक, बिंदी आदि सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं पुरुष व बच्चे भी मेले में जाने के लिए अपने लिए नए कपड़े खरीदते नजर आए। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बिस्सू से पूर्व अपने घरों की सफाई रंगाई पुताई भी की। बिस्सू से पूर्व मनाए जाने वाले फुलियात पर्व के लिए भी ग्रामीण जोरों से तैयारी कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।