जीवंत झांकी के आधार पर पूरी की गई क्रूस रास्ता की धर्मविधि
रांची के सामलौंग स्थित लूर्द की माता मरियम गिरजाघर में जीवंत झांकी के माध्यम से क्रूस रास्ता की विधि पूर्ण की गई। फादर मैक्सिमियस टोप्पो ने अगुवाई की। युवा संघ ने यीशु के 14 स्थानों के दुखभोग को मसीही...

रांची। सामलौंग स्थित लूर्द की माता मरियम गिरजाघर में जीवंत झांकी के माध्यम से क्रूस रास्ता की विधि पूर्ण की गई। अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर मैक्सिमियस टोप्पो ने की। युवा संघ ने यीशु के 14 स्थानों के दुखभोग को जीवंत रूप से मसीही विश्वासियों को अनुभव कराया। इसमें पीलातुस की भूमिका में एरोन भुटकुंवर, यीशु की भूमिका में निर्मल एक्का, माता मरिया की भूमिका में सिरनी सिमोन थीं। नितेश भेंगरा, वेरोनिका इलियाना इवाना एक्का, निकोदिम अश्विनी कुजूर, निखार खलखो ने भी अपना योगदान दिया। मौके पर कैथोलिक सभापति विंसेंट केरकेट्टा, महिला संघ की सभानेत्री के अलावा कई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।