LJP-R to Contest Upcoming Municipal Elections with Strength in Jharkhand नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी लोजपा आर , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLJP-R to Contest Upcoming Municipal Elections with Strength in Jharkhand

नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी लोजपा आर

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की प्रदेश समिति की बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 25 March 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी लोजपा आर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी-आर मजबूती के साथ लड़ेगी। यह निर्णय पार्टी की मंगलवार को हुई प्रदेश समिति की बैठक में लिया गया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा के विधायक क्लब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की। बैठक में चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।

अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतरेगी और जनता की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें श्रीकांत पासवान, अभिषेक राय, आशा राय, उमेश तिवारी, आदित्य विजय प्रधान, ओम प्रकाश गुप्ता, कपिल पासवान, रामजी पासवान, राम कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, गौरी प्रसाद यादव, दिलीप पासवान आदि शामिल हैं।

बैठक में इन महत्वपूर्ण बिंदुओं और रणनीति पर चर्चा

- आगामी नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव लड़ने और उम्मीदवारों के चयन का निर्णय लिया गया। उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने एवं चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति बनी।

- सदस्यता अभियान में तेजी लाने का फैसला लिया।

- सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का फैसला हुआ। इसके लिए पार्टी द्वारा जोरदार तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

- प्रदेश संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।