Manda Puja Celebrated in Bansari Village with Cultural Festivities ठाकुरगांव में झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsManda Puja Celebrated in Bansari Village with Cultural Festivities

ठाकुरगांव में झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न

ठाकुरगांव के बुढ़मू प्रखंड के बंसरी गांव में शुक्रवार को शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा झूलन एवं मेले के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पहले रात में विभिन्न अनुष्ठान किए गए। पंडित वासुदेव गोस्वामी ने 125...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
ठाकुरगांव में झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के बंसरी गांव में शुक्रवार को शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा झूलन सह मेला के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व गुरुवार की रात भोक्ताओं ने लोटन सेवा, धुंआसी आदि अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद पंडित वासुदेव गोस्वामी ने मंत्रों के बीच 125 भोक्ताओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच दहकते अंगारों पर चलकर फूलखुंदी अनुष्ठान संपन्न किया। रात में समिति द्वारा आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी ने किया। शुक्रवार को भोक्ताओं को झूलन कराया गया। झूलन के दौरान पवित्र पुष्प पाने की होड़ महिलाओं में देखी गई। मंडा पूजा के सफल आयोजन में अजय साहू, शिबू पाहन, कौशल साहू, हरि साहू, संदीप साहू, रामेश्वर महतो, रमेश साहू और विश्वनाथ मुंडा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।