Manda Puja Celebrated with Devotion in Hundru Jharkhand दहकते अंगारे पर चलकर दिया आस्था का परिचय , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsManda Puja Celebrated with Devotion in Hundru Jharkhand

दहकते अंगारे पर चलकर दिया आस्था का परिचय

अनगड़ा के कुच्चू पंचायत के हुंडरू में मंडा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने भगवान महादेव की आराधना की और दहकते अंगारों पर चलकर आस्था का प्रदर्शन किया। रात्रि जागरण में छऊ नृत्य टीमों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 13 May 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
दहकते अंगारे पर चलकर दिया आस्था का परिचय

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की कुच्चू पंचायत के हुंडरू में मंगलवार की सुबह पांच दिनी मंडा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत रात्रि जागरण के दिन शिवभक्तों ने लोटन सेवा, फूलखुंदी के तहत भगवान महादेव की आराधना की। मंगलवार की सुबह में फूलखुंदी और झूलन का आयोजन किया गया। फूलखुंदी के दौरान शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर खाली पैर चलकर आस्था का परिचय दिया। झूलन के दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था के फूल बरसाए जिसे लेने के लिए महिलाओं में होड़ लगी रही। रात्रि जागरण में उस्ताद सुधीर कुमार आदरडीह, सरायकेला और वीणाधर कुमार, पुरुलिया बंगाल की दो छऊ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

इसके पूर्व कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार बेदिया, सचिव सह ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, सह सचिव राजकिशोर प्रसाद ने रात्रि जागरण अखड़ा का उद्घाटन किया। पूजा में 40 भोक्ता और 45 सोक्ताइन शामिल हुए। पूजा के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष महेश्वर बेदिया रविलाल बेदिया, लगनू बेदिया, दसैया बेदिया, सोहरैया बेदिया, महेश्वर बेदिया, विष्णु बेदिया, सूरज बेदिया, अजय बेदिया, मोहित बेदिया, मंगलदास हजाम, बुधराम बेदिया, फुलेदर करमाली, मदन बेदिया, बुधुआ बेदिया, मनोज बेदिया, फूलचंद करमाली और रंजन बेदिया आदि का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।