Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMass Wedding Ceremony Organized by Jharkhand Tribal Sarna Development Committee
आदिवासी सरना विकास समिति का आदर्श विवाह आज
झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति द्वारा रविवार को आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस विवाह में सरना समाज के जरूरतमंद परिवार की कई कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा। विवाह के बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 10 May 2025 08:47 PM

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की ओर से रविवार की सुबह 10:30 बजे से आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव व सोमा उरांव ने बताया कि एचइसी के सेक्टर तीन में सरना स्थल सरहुल पूजा परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह में सरना समाज के जरूरतमंद परिवार की कई विवाह योग्य कन्या का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा। विवाह के बाद नव दंपत्ति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीष देकर विदा किया जाएगा। इस मौके पर सहभोज का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि आदर्श विवाह से पूर्व शनिवार को मड़वा कार्यक्रम हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।